
कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर मंडल के आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए विधिवत रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिवार्चित प्रचार मंत्री तन्वय श्रीवास्तव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नवीन मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए पदभार ग्रहण किया है।
नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी (सत्र 2026-28)
- अध्यक्ष: श्री पवन बंसल
- उपाध्यक्ष: श्री निशांत गोयल
- महामंत्री: श्री पूरन सिंघल
- कोषाध्यक्ष: श्री पवन मित्तल
- सहमंत्री: श्री राकेश गेंहुआ
- प्रचार मंत्री: श्री तन्वय श्रीवास्तव (एडवोकेट)

शपथ ग्रहण की इस श्रृंखला में पदाधिकारियों के साथ-साथ मंडल को धरातल पर मजबूती प्रदान करने के लिए नवीन कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई। इन सदस्यों ने समाज और मंडल के प्रति अपने सेवाभावी कर्तव्यों का निर्वहन करने की सामूहिक शपथ ली।
शपथ लेने वाले नवीन कार्यकारिणी सदस्य:
ललित अग्रवाल
अक्षय सिंघल
आशीष गुप्ता
अविनाश शर्मा
मनीष
धर्मेंद्र खंडेलवाल
रौनक गुप्ता
दिलीप गर्ग

शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मंडल के निवर्तमान (पूर्व) पदाधिकारीगणों के कार्यकाल की सराहना की गई। मंडल की ओर से उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और सेवा कार्यों के लिए उनका सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सत्र 2026-28 के लिए मंडल के आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष पवन बंसल ने विश्वास दिलाया कि आगामी समय में बाबा श्याम के दरबार में होने वाले आयोजनों को और अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जाएगा।

