द एक्सपोजर ब्यूरो | गंगापुर सिटी | 17 नवंबर 2026

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत पंचायत समिति गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच पद के निर्वाचन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। 17 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक निर्वाचन सूचना के अनुसार, कुल 27 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित उपसरपंचों के नाम सामने आ गए हैं। खास बात यह रही कि इनमें से 20 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि शेष 7 ग्राम पंचायतों में कड़े मुकाबले के बाद विजेता तय हुए।

20 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन

जारी सूची के मुताबिक, अधिकांश ग्राम पंचायतों में आम सहमति से उपसरपंच चुने गए। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • अहमदपुर: शमशेर
  • आस्टौली मय सोनपुर: आशा देवी
  • झूंटला सलोना: दीपक हरिजन
  • बामन बड़ौदा: केदार शर्मा
  • हिंडोनिया: गोपाल प्रसाद बैरवा
  • हबीबपुर-मोतीपुरा: बद्री गुर्जर
  • अमरगढ़: चेतराम सैनी
  • मच्छीपुरा: मुनेशी देवी
  • मीना पाड़ा: धर्मपाल बैरवा
  • नारायणपुर: सम्पत लाल गुर्जर
  • हीरापुर: उषा देवी
  • तलावड़ा: केशर प्रजापत
  • बूचोलाई: धप्पो
  • उमरी: पप्पू
  • चूली ग्रामीण: रामधनी
  • छावा: सन्तरा
  • महूकला: सोनू सैनी
  • खानपुर बड़ौदा: हरिमोहन गुर्जर
  • टोकसी: राजेन्द्र जोगी
  • उदेई कलां: पुष्पा बैरवा

इन 7 ग्राम पंचायतों में हुआ मुकाबला

निर्वाचन सूची के अनुसार सात ग्राम पंचायतों में मतदान (वोटिंग) के जरिए उपसरपंच का फैसला हुआ, जहाँ जीत का अंतर इस प्रकार रहा:

  • बाढ़ कलां: मोहन बाई (3 वोट से विजयी)
  • विदरखा: राजाराम (4 वोट से विजयी)
  • नौगांव: किशोर माली (6 वोट से विजयी)
  • कुनकटा कलां: दर्शन सिंह (6 वोट से विजयी)
  • खेड़ा बाढ़ संगमगढ़: सुनीता देवी (14 वोट से विजयी)
  • सलेमपुर: रामेश्वर (6 वोट से विजयी)
  • जाट बड़ौदा: राहुल गुर्जर (1 वोट से विजयी)

यह आधिकारिक सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी (एसडीएम), गंगापुर सिटी विनोद कुमार के हस्ताक्षर से 17 नवंबर 2026 को जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!