सवाई माधोपुर, 8 जून।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में अवैध वाहन मॉडिफिकेशन, अनधिकृत उपकरणों एवं नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सघन जांच कर मोटर वाहन अधिनियम एवं केंद्रीय मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

1. 184 वाहनों के चालान, और कार्रवाई

जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि 3 जून से 8 जून तक चलाए गए विशेष अभियान में 184 वाहनों के चालान किए गए। जांच के दौरान 73 वाहनों में अवैध संरचनात्मक परिवर्तन (मॉडिफिकेशन) पाए गए, जबकि 15 वाहनों पर अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर अथवा हूटर लगे मिले। इसके अतिरिक्त 13 वाहनों में प्रेशर हॉर्न, 6 वाहनों में काली फिल्म तथा 34 वाहनों में नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट अथवा पंजीयन चिन्ह पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

2. सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए जरूरी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संशोधित वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि कई बार अपराध एवं अवैध गतिविधियों में भी उपयोग किए जाते हैं। इसी को देखते हुए राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नियमों की पालना करें वाहन स्वामी:- जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों से सभी प्रकार के अवैध संशोधन, अनधिकृत बत्तियां, प्रेशर हॉर्न एवं नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट हटाकर निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The Xposure News Fact-Check Box

  • कुल चालान: 184 वाहन
  • अवैध मॉडिफिकेशन: 73 वाहन
  • लाल-नीली बत्ती/हूटर: 15 वाहन
  • प्रेशर हॉर्न: 13 वाहन
  • काली फिल्म: 6 वाहन
  • नियम विरुद्ध नंबर प्लेट: 34 वाहन
  • संबंधित अधिकारी: जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह
रिपोर्ट: The Xposure News Desk GangapurCity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!