पार्टी ने चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए उतारी दिग्गजों की फौज; कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रभाव से मैदान में जुटने के निर्देश।
स्रोत: एक्सपोजर न्यूज ब्यूरो
सवाई माधोपुर / गंगापुर सिटी (एक्सपोजर न्यूज)। आगामी गंगापुर सिटी नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान को गति देने के उद्देश्य से भाजपा जिला सवाई माधोपुर द्वारा आधिकारिक रूप से ‘चुनाव अभियान कमेटी’ का गठन किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश के तहत 21 प्रमुख पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण कमेटी में शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि सभी मनोनीत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तत्काल प्रभाव से चुनावी तैयारियों में जुटकर पार्टी को गति देने का श्रम करें।
चुनाव अभियान कमेटी में शामिल प्रमुख सदस्य:
- श्री जगदीश गिरी
- श्री जगदीश हेमनानी
- श्री कुलदीप जैमिनी
- श्री दीपक नरूका
- श्री सुरेन्द्र मित्तल
- श्री महेन्द्र दीक्षित
- श्री रवि मंगल
- श्री कमलेश विजयवर्गीय
- श्री बृजमोहन प्रजापत
- श्री मोहनलाल सैनी (ठेकेदार)
- श्री रामस्वरूप टटवाल
- श्री….
- श्री दीपक मित्तल
- श्री गिरधारी सोनी
- श्री नरदेव गुप्ता (नरसी)
- श्री देवेश पिटलिया
- श्री संजय ठिकरिया
- श्रीमती अंजना रावत
- श्रीमती सावित्री शर्मा
- श्री गिर्राज गुप्ता (बीईओ)
- श्री दिनेश मंगल (कुनकटा)
संगठन ने साधा सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन
कमेटी के गठन में नगर परिषद क्षेत्र के सभी प्रमुख वर्गों, सामाजिक समीकरणों और वरिष्ठ अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं और महिला शक्ति को भी समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। आदेश जारी होते ही गंगापुर सिटी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
