गंगापुर सिटी | विशेष संवाददाता

गंगापुर सिटी। आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सवर्ण समाज संघर्ष समिति, गंगापुर सिटी ने किसी भी मुख्य राजनीतिक दल को समर्थन न देते हुए शहर के 25 वार्डों में अपने अधिकृत व समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। समिति द्वारा जारी इस निर्णय के बाद शहर के कई वार्डों में चुनावी मुकाबला रोचक और बहुकोणीय हो गया है।

समिति द्वारा 3 और 4 सितंबर को दो अलग-अलग सूचियों के माध्यम से कुल 25 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है, जिसमें सर्वसमाज का प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है।

समिति द्वारा समर्थित 25 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची

वार्ड नं. उम्मीदवार का नाम पिता / पति का नाम
10 रमेश चन्द शर्मा रामविलाश शर्मा
15 श्री भरत लाल मीना श्री लक्ष्मीनारायण मीना
16 पूजा कश्यप श्री सुमन कश्यप
22 श्री सुरेन्द्र दीक्षित श्री हरी प्रसाद शर्मा
24 श्रीमती ममता प्रजापत श्री त्रिलोक प्रजापत
25 निशा जैन अंकुश शर्मा
27 वेद प्रकाश मंगल श्री जगदीश प्रसाद
30 गोविन्द प्रसाद गुप्ता श्री ओमप्रकाश
31 श्री रामकिशन शर्मा श्री रामस्वरूप शर्मा
34 निर्मला सोनी सत्यनारायण सोनी
35 श्री चन्द्र प्रकाश पाराशर श्री देवेन्द्र कुमार पाराशर
37 पदम जोशी श्री भंवर लाल जोशी
38 सतीश धामोनिया श्री घनश्याम धामोनिया
40 श्रीमती विंदो गोयल श्री विनोद गोयल
41 श्री श्याम सुन्दर शर्मा श्री ओंकार लाल शर्मा
43 श्री रमेश चन्द शर्मा श्री श्रवण लाल शर्मा
44 महेश चन्द शर्मा श्री रामसहाय शर्मा
45 विकास कुमार श्री रामबाबू गुर्जर
46 करण सिंह राजपूत ज्ञान सिंह राजपूत
47 सीमा देवी सैनी श्री धर्मसिंह सैनी
49 श्रीमती दुर्गेश नंदिनी श्री अजय कुमार भारद्वाज
54 हेतराम गुर्जर रामखिलाड़ी गुर्जर
55 श्री केशव कुमार शर्मा श्री रूप नारायण शर्मा
57 श्री विजय कुमार गुप्ता श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता
59 फ़रीमन ज़ाहिद खान

प्रत्याशियों के लिए जरूरी निर्देश:

समिति कार्यालय द्वारा सभी नामांकित प्रत्याशियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज जल्द से जल्द कार्यालय में जमा कराएं:

  • शपथ पत्र
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • साथियों के आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग हेतु)

सवर्ण समाज समिति द्वारा प्रमुख राजनीतिक दलों से अलग राह चुनते हुए 25 वार्डों में सीधे प्रत्याशी उतारने के इस कदम ने स्थानीय चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!