7 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा महिला दिवस

वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में प्राचार्य-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम के तहत छात्राओं के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. रमेश बैरवा ने छात्राओं से संवाद करते हुए आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।

प्रो. बैरवा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस बार यह रविवार होने के कारण महाविद्यालय में 7 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए छात्राओं को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों की तैयारियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्राओं को परीक्षा के लिए किया प्रेरित

बैठक में 9 मार्च से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर भी चर्चा की गई। प्रो. बैरवा ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति

इस दौरान छात्राओं की छात्रवृत्ति से संबंधित बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई और उनकी विभिन्न समस्याओं को सुनकर समाधान किया गया।

बड़ी संख्या में छात्राएं रहीं उपस्थित

कार्यक्रम में मोनिका मीणा, शिवानी चतुर्वेदी, कोमल गौड़, काजल मीणा, राधा सैनी, दीक्षा मीना, काजल बैरवा, किरण मीणा, तन्नू बैरवा, सोनिया, खुशबू कुमारी बैरवा, आरती वैष्णव, मुस्कान मीना, निकिता खंगार, सपना सैनी, सोमवती कुमारी, पायल जाटव, कल्पना बैरवा, पायल बैरवा, प्रिया बैरवा, संजना बैरवा, आरती मोरवाल, नीतू बैरवा, चेल्सी मित्तल, खुशबू वैष्णव, नितेशी मीणा, पूनम मीणा, विनीता मीना, पूजा मीना, उर्वशी मीना, सानिया बानो, भूमिका कुमारी, भावना कुमारी, ज्योति सोनी, पूजा गुर्जर, काजल कुमारी वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!