द एक्सपोजर ब्यूरो | सवाई माधोपुर / गंगापुर सिटी | 14 नवंबर 2026

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चौथे चरण का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अंतर्गत जिले की सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, चौथ का बरवाड़ा और वजीरपुर पंचायत समितियों के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए 16 नवंबर 2026 को मतदान संपन्न होगा।

नामांकन और मतदान का पूरा कार्यक्रम (15-16 नवंबर)

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि चौथे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया और मतदान का समय इस प्रकार रहेगा:

  • नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि: 15 नवंबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे)।
  • संवीक्षा (Scrutiny): प्रातः 11:30 बजे से शुरू होगी।
  • नाम वापसी: दोपहर 2:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके तुरंत बाद अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
  • मतदान और मतगणना: 16 नवंबर को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही पंच व सरपंच पद की मतगणना की जाएगी।

उपसरपंच और जिला-स्तरीय चुनाव की तिथियां

ग्राम पंचायत स्तर के बाद अन्य पदों के निर्वाचन की तिथियां निम्नानुसार रहेंगी:

  • 17 नवंबर 2026: उपसरपंच का चुनाव करवाया जाएगा।
  • 20 नवंबर 2026: प्रातः 8:00 बजे जिला मुख्यालय पर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना होगी।
  • 25 नवंबर 2026: जिला प्रमुख का चुनाव।
  • 26 नवंबर 2026: उप जिला प्रमुख का चुनाव।
  • 27 नवंबर 2026: प्रधान का चुनाव।
  • 28 नवंबर 2026: उप प्रधान का चुनाव संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!