गंगापुर सिटी (द एक्सपोज़र न्यूज़)। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन कार्यालय में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन से संबद्ध ‘ऑल इंडिया रेलवे मेंस पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन’ की नई कार्यकारिणी का विधिवत और सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नरेंद्र जैन अध्यक्ष और घनश्याम शर्मा बने सचिव

सेवानिवृत्त मुख्य कर्षण क्रू नियंत्रक श्रीलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए रेलवे कर्मचारियों के वरिष्ठ नेता नरेंद्र जैन (TRS) को संगठन का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं घनश्याम शर्मा को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए सचिव बनाया गया है।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक
द एक्सपोज़र फ़ोटो: गंगापुर सिटी स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक एवं नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी

संगठन के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई है:

  • अध्यक्ष: नरेंद्र जैन (TRS)
  • कार्यकारी अध्यक्ष: दलजीत सिंह राजावत (गार्ड)
  • संरक्षक: श्रीलाल शर्मा (CTCC)
  • उपाध्यक्ष: कौशल किशोर (LP), सुरेश चंद्र शर्मा (CTCC), आर.एस. शेखावत (TI)
  • सचिव: घनश्याम शर्मा
  • संगठन सचिव: गंगा सहाय शर्मा
  • सहसचिव: नवल किशोर, रोडनी फ्रैंक लिन, अशोक कुमार
  • कार्यालय सचिव: ओम प्रकाश
  • कोषाध्यक्ष: मदन गोपाल मिश्रा

पेंशनर्स की समस्याओं के निदान के लिए किया जाएगा संघर्ष

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र जैन, कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत राजावत एवं सचिव घनश्याम शर्मा ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि यह संगठन रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तन्मयता से कार्य करेगा। संगठन द्वारा पेंशन, महंगाई भत्ता, आठवाँ वेतन आयोग, चिकित्सा संबंधी समस्याओं का निराकरण, पारिवारिक व विधवा पेंशन तथा रेलवे अस्पतालों व पैनलित प्राइवेट अस्पतालों में इलाज में पूरी मदद की जाएगी।

इसके अलावा, प्रशासनिक कार्यालयों, DRM कार्यालय, पेंशन कार्यालय एवं बैंकों से समन्वय स्थापित कर पेंशन संबंधी कार्यों, जीवन प्रमाण पत्र, ग्रेच्युटी, लीव इन्कैशमेंट और विभिन्न भुगतानों की विसंगतियों को दूर करने में सहयोग किया जाएगा। साथ ही, सामाजिक उत्थान के लिए पेंशनर्स मिलन समारोह, योग शिविर, भ्रमण शिविर, राष्ट्रीय एवं पर्यावरण कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ मृत पेंशनर के परिवारों को तुरंत सहायता प्रदान की जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन की हर माह नियमित बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर दर्जनों सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!