सवाई माधोपुर (द एक्सपोज़र न्यूज़)। जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन और एएसपी नेहा अग्रवाल व साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. सस्ती दर पर डीजल उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी गई 1,10,030 रुपये की राशि को पुलिस ने परिवादी के खाते में सफलताપूर्वक रिफंड करवा दिया है.
घटना विवरण: 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करने से मिली मदद
परिवादी सुरेन्द्र बैरवा (पुत्र रामकुंवार बैरवा) के साथ दिनांक 11 जून 2026 को साइबर ठगों द्वारा ठगी की गई थी. अज्ञात साइबर ठग ने परिवादी को फोन कर सस्ती रेट में डीजल देने का झांसा दिया और 1,10,030/- रुपये की राशि ठग ली.
घटना के तुरंत बाद परिवादी ने घबराने के बजाय राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया और संदिग्ध खाते में ठगी गई राशि को अविलंब होल्ड करवाते हुए परिवादी के खाते में वापस रिफंड करवा दिया.
कार्रवाई करने वाली विशेष पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली साइबर पुलिस थाना टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
- धर्मेन्द्र चौधरी – सहायक उप-निरीक्षक (स.उ.नि.), साइबर पुलिस थाना, सवाई माधोपुर
- महेश चंद – कांस्टेबल (का. 1409), साइबर पुलिस थाना, सवाई माधोपुर
पुलिस की जनहित में विशेष अपील व सावधानियां
- अपरिचितों के झांसे में न आएं: अनजान नंबरों से सरकारी या अस्पताल सप्लाई के नाम पर आने वाले फोन कॉल से पूरी तरह सावधान रहें।
- PIN या लिंक की जरूरत नहीं: याद रखें, बैंक खाते में पैसे प्राप्त करने के लिए किसी भी ऐप पर UPI PIN डालने या फोन पर बार-बार क्लिक/लिंक ओपन करने की कोई आवश्यकता नहीं होती।
- तुरंत शिकायत दर्ज कराएं: साइबर फ्रॉड होने पर बिना एक पल भी गंवाए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
- हेल्पलाइन नंबर्स: किसी भी साइबर ठगी के तुरंत समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 या राजस्थान साइबर हेल्प डेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क करें।
