राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की आंसरशीट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार छात्रों को कॉपी में 4 पेज कम मिलेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड का उपयोग किया जाएगा।
News In Short
- राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं में इस बार आंसरशीट में 4 पेज कम किए.
- परीक्षार्थियों को अब 8 पेज की सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका मिलेगी.
- उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड की व्यवस्था की गई है.
- 10वीं गणित परीक्षा में बार कोड वाली आंसरशीट का उपयोग अनिवार्य रहेगा.
- इस साल राजस्थान में 19 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से शरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में बदलाव किए हैं। इस बार 10वीं की परीक्षा में 20 और 12वीं की परीक्षा में 28 पेज की आंसरशीट दी जाएगी। पहले छात्रों को 4-4 पेज अधिक मिलते थे। इसके साथ ही पहली बार कोड का प्रयोग किया जाएगा।
बार कोड की व्यवस्था
परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए बोर्ड ने आंसरशीट पर बार कोड लगाने की व्यवस्था की है। इससे किसी भी प्रकार की छेडछाड़ो को रोका जा सकेगा और परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की पहचान भी सुरक्षित रहेगी। हालाकि, कुछ-केंद्रों पर पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग किया जाएगा। लेकिन 10वीं की गणित परीक्षा में बार कोड वाली आंसरशीट का उपयोग अनिवार्य रहेगा।
सप्लीमेंट्री की होगी सुविधा
इस बदलाव का सबसे अहम हिस्सा यह है कि यदि कोई परीक्षार्थी मुख्य आंसरशीट पूरी भर लेता है तो उसे 8 पेज की सप्लीमेंट्री आंसरशीट दी जाएगी। यह सुविधा पहली बार परीक्षा में दी जा रही है. इससे छात्रों को अधिक स्थान मिलेगा और उनका परीक्षा अनुभव बेहतर होगा।
पहले क्या था प्रावधान
पहले, यदि कोई छात्र मुख्य आंसरशीट पूरी भरने के बाद और अधिक पेज की जरूरत महसूस करता था, तो उसे केंद्राधीक्षक की अनुमति से ही सप्लीमेंट्री आंसरशीट दी जाती थी। इस प्राक्रिया में जांच-पडताल के बाद ही सप्लीमेंट्री कॉपी दी जाती थी। अब बदलाव किया गया है कि परीक्षा कक्ष में मौजूद वीक्षक ही छात्र की आवश्यकता के अनुसार सप्लीमेंट्री कॉपी जारी कर सकेंगे।
पेज घटाने का कारण
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, पहले की आंसरशीट में छात्रों द्वारा पेजों का पूरा उपयोग नहीं किया जाता था और कई पेज खाली बच जाते थे। इसलिए, पेजों को कम करके अब जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्री आंसरशीट देने की व्यवस्था की गई है. इससे न केवल उत्तर पुस्तिका की आकार में कमी आएगी, बल्कि छात्रों को बेहतर अवसर मिलेगा।
राजस्थान में लाखों परीक्षार्थी
इस बार बोर्ड परीक्षा में 19 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 10 लाख सीधे 10वीं और 12वीं से हैं, यह संख्या बडी है और इसलिए परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव महत्वपूर्ण है।
परीक्षार्थियों के लिए तैयारी
यह बदलाव छात्रों के लिए ममहत्वपूर्ण है क्योंकि अब उन्हें जवाब लिखने के लिए अधिक जगह मिलेगी। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने आंसरशीट का सही और प्रभावी उपयोग करें।
