सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने 1 फरवरी को शहर बंद रखने की अपील की

गंगापुर सिटी | 31 जनवरी

UGC ACT 2026 को काला कानून बताते हुए इसके विरोध में 1 फरवरी को प्रस्तावित सम्पूर्ण भारत बंद के समर्थन में गंगापुर सिटी बंद का आह्वान किया गया है। यह निर्णय अखिल भारतीय सवर्ण समाज संघर्ष समिति गंगापुर सिटी द्वारा लिया गया।

🔹 बैठक में लिया गया निर्णय – अखिल भारतीय सवर्ण समाज संघर्ष समिति गंगापुर सिटी की बैठक शुक्रवार को सीताराम मंदिर, पुरानी अनाज मंडी, गंगापुर सिटी में आयोजित की गई। बैठक में UGC ACT 2026 को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

🔹 समाज में रोष का मुद्दा भी उठा – बैठक में शुक्रवार को एक निजी महाविद्यालय में सवर्ण समाज के एक बंधु के साथ हुए अपमान एवं उत्पीड़न की घटना पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। इस घटना को लेकर समाज में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए विरोध को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

🔹 1 फरवरी को गंगापुर सिटी बंद – बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों से विचार-विमर्श के बाद रविवार, 1 फरवरी को गंगापुर सिटी बंद रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

🔹 प्रचार-प्रसार की रणनीति – बंद की सूचना शहरभर में रिक्शा माइक, सोशल मीडिया, एवं अन्य माध्यमों से आमजन तक पहुंचाने पर सहमति बनी.

🔹 व्यापारियों से अपील – बैठक में उपस्थित सवर्ण समाज के सदस्यों ने शहर के सभी व्यापारिक संगठनों, दुकानदारों एवं नागरिकों से 1 फरवरी को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को सफल बनाने की अपील की।

🔹 बड़ी संख्या में संगठन रहे मौजूद – बैठक में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं समाज के बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नारा – सवर्ण समाज एकता जिंदाबाद

निवेदक : अखिल भारतीय सवर्ण समाज संघर्ष समिति गंगापुर सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!