धौरेरा गांव में सरसों की फसल के बीच की जा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने 6067 किलो हरे पौधे जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा

ऑपरेशन शिकंजा के तहत दबिश

करौली जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व नशे के कारोबार को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई के निर्देश पर करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए कैलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा गांव में नशे के सौदागरों ने सरसों की फसल की आड़ में अवैध अफीम की व्यापक स्तर पर खेती कर डाली।

प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक का खुलासा

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शनिवार को कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि अवैध अफीम खेतों में सरसों की फसल की आड़ में करने के मामले में एसपी ने मॉनिटरिंग करते हुए कैलादेवी और सपोटरा थाना पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

तस्कर गिरफ्तार एवं जब्ती का विवरण

अवैध अफीम को सरसों की खेती की आड में 2 करोड़ रुपए की 6067 किलोग्राम हरे पौधे को पुलिस ने किया जप्त। धौरेरा क्षेत्र में सरसों के खेतों के बीच उगाई जा रही अफीम पकड़ने सहित मौके से नशे के सौदागर चौरसिंह मीना व मनकेश उर्फ पिंटू मीना को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए 2 अफीम तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया। वर्तमान स्थिति फिलहाल पुलिस अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!