करौलीः राजस्थान में साइबर ठग अब वीआईपी औरप्रशासनिक अधिकारियों के नाम का सहारा लेकरलोगों को शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला करौली सेसामने आया है, जहाँ जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेनाकी फोटो का उपयोग कर एक फर्जी व्हाटसएपप्रोफाडल तैयार की गई है। ठगों दारा इस प्रोफाइलके माध्यम से अधिकारियों और आमजन को मैसेजभेजकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है.

कलेक्टर की फोटो लगाकर भेजे जा रहे मैसेज

जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि एक अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल नंबर +84906218294 पर उनकी फोटो लगाकर उसे आधिकारिक प्रोफाइल बताने की कोशिश की जा रही है। ठग इस नंबर से लोगों से संपर्क कर रहे हैं. कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर और प्रोफाइल उनकी नहीं है और यह पूरी तरह से फेक है.

प्रशासनिक कार्रवाई और निर्देश

वारदात का पता चलते ही जिला कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने पुलिस विभाग को अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि वे ऐसे किसी भी मैसेज का जवाब न दें और न ही कोई लेन देन करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!