अब नामांतरण, सीमाज्ञान, जमाबंदी सहित राजस्व सेवाएं मोबाइल पर होंगी उपलब्ध
जयपुर | 27 जनवरी
हेमंत मीणा, राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री, ने मंगलवार को ‘अपना खाता’ मोबाइल ऐप का विधिवत लोकार्पण किया। यह ऐप शासन सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया।
🔹 ऐप से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं – नागरिक अब ‘अपना खाता’ पोर्टल की सेवाएं सीधे मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकेंगे. ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगी ये सेवाएं :
- नामांतरण (Mutation),
- सीमाज्ञान,
- सहमति विभाजन,
- विभिन्न प्रकार की नकलें जमाबंदी एवं भूमि मानचित्र से जुड़ी जानकारी,
- आवेदनों की स्थिति (Application Status),
- गैर-राजकीय प्रतिबंधित भूमि रिपोर्ट,
- विभागीय परिपत्र,
- गिरदावरी से संबंधित सेवाएं आदि.
🔹 पारदर्शिता और डिजिटल सुविधा पर जोर – राजस्व मंत्री ने कहा कि यह ऐप राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. आमजन को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

🔹 विधायकों के साथ सहभागिता बैठक कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेशभर के विधायकों के साथ सहभागिता बैठक भी आयोजित की गई. बैठक में राजस्व विभाग की योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षाविधायकों द्वारा उठाए गए. जनहित से जुड़े राजस्व संबंधी मुद्दों पर चर्चाक्षेत्रीय समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया.
🔹 अधिकारियों को सख्त निर्देश – मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकों द्वारा उठाए गए मामलों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण किया जाए. आमजन को समयबद्ध राहत सुनिश्चित की जाए. प्राप्त सुझावों को सकारात्मक रूप से अमल में लाने का आश्वासन दिया.
🔹 कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति – विजय सिंह चौधरी, राजस्व एवं उपनिवेशन राज्य मंत्री हेमंत गेरा, अध्यक्ष – राजस्व मंडलडॉ. जोगा राम, शासन सचिव – राजस्व विभागसहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी
